मां शारदा कौन है?

अगर आप शारदा देवी को प्रसन्न करना चाहे, तो शारदा चालीसा से अच्छा शायद ही कोई उपाय होगा। तो आज हम जानेंगे कि आखिर शारदा मां कौन है? और शारदा चालीसा क्या है? आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं, कि अगर आप भी शारदा देवी को प्रसन्न करना चाहे, तो आप कैसे शारदा चालीसा का पाठ करके उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।

 क्योंकि शारदा चालीसा का नियमित पाठ करने से बुद्धि तीव्र होती है। अगर आप भी अपनी बुद्धि तीव्र करना चाहते हैं, तो आपको शारदा चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। तो चलिए जान लेते हैं शारदा चालीसा का पाठ कैसे किया जाता है।

अगर आप यह नहीं जानते कि मां शारदा कौन है। तो हम आपको बता दें कि, मां शारदा सरस्वती जी की ही एक रूप है। उन्हें भी हम ज्ञान और विद्या की देवी के रूप में जानते हैं। तो इससे आपको यह तो पता चल ही गया होगा कि, इनकी अराधना करने से हमें ज्ञान और विद्या की प्राप्ति होती है। इसलिए अगर आप इन्हें प्रसन्न करना चाहे, तो आप शारदा चालीसा का पाठ करके इन्हें आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं, और ज्ञान और विद्या प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए यह जान लेते हैं कि sharda chalisa का पाठ कैसे किया जाता है।

Sharda chalisa का पाठ कैसे?

1: आपको जिस दिन शारदा चालीसा का पाठ करना हो, उस दिन सवेरे जल्दी उठ जाएं, और स्नान करके स्वस्थ वस्त्र धारण करके अपने पूजा कक्ष में चले जाएं।

2: पूजा कक्ष में जाने के बाद आपको एक पाटे में सफेद या पीले वस्त्र को बिछाकर उसमें मा शारदा  की एक तस्वीर रखनी है, और उस तस्वीर के आगे एक आसन बिछाकर आपको भी बैठ जाना।

3: उसके बाद आपको मां शारदा की आराधना करनी है, और उन्हें पुष्प अर्पित करने हैं। साथ ही साथ चंदन से उनका तिलक करना है।

4: उसके बाद आपको मां शारदा को भोग लगाना होता है।

5: उसके बाद आपको शांत मन से श्रद्धा पूर्वक शारदा चालीसा का पाठ करना है, और आखरी में प्रसाद वितरण करना है। 

इस प्रकार से चालीसा का पाठ करने से माँ शारदा बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होती हैं, और आपकी हर मनोकामना को पूर्ण करती है।

Sharda chalisa का पाठ करने के फायदे

1: sharda chalisa का नियमित पाठ करने से बुद्धि तीव्र होती है, और यही आज हमारे इस आर्टिकल का टाइटल भी है।

2: जो व्यक्ति शारदा चालीसा का पाठ करता है, उसको बहुत ही ज्यादा ज्ञान की प्राप्ति होती है। जिससे कि उसे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

3: शारदा चालीसा का श्रद्धा पूर्वक पाठ करने से उस व्यक्ति के घर में कभी भी नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है।

4: शारदा चालीसा का पाठ करने से घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है, और कभी भी घर ने झगड़े नहीं होते हैं।

5: अगर आप प्रतिदिन शारदा चालीसा का पाठ करते हैं। तो आपके ऊपर मां शारदा की असीम कृपा बनी रहती है। जिससे आपके भविष्य में आने वाले खतरों से माँ शारदा स्वयंआपकी रक्षा करती है।

 अगर आप भी अपनी बुद्धि तीव्र करना चाहते हैं, यानी कि मां शारदा का आशीर्वाद पाना चाहते हैं। तो आपको आज से ही शारदा चालीसा का पाठ करना शुरू कर देना चाहिए। इससे आपको मां शारदा का आशीर्वाद जरुर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *